Articles by "लाइफस्टाइल"
Showing posts with label लाइफस्टाइल. Show all posts

यश राज बैनर ने थोड़े दिन पहले ही अपनी आने वाली फिल्मों का एक कैलेंडर रिलीज किया था . इस कैलेंडर मुताबिक 2018 में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर 'संदीप और पिंकी फरार' 3 अगस्त, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुई धागा' 28 सितंबर और आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' 7 नवंबर को रिलीज होंगी.

अभी कुछ दिनों पहले यशराज फिल्म्स ने टाईगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन को लेकर अपने एक और प्रोजेक्ट की भी घोषणा की. हालांकि इस प्रोजेक्ट का अभी नाम तय नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस का नाम सामने आ गया है.

जी हां, इस फिल्म की हीरोइन हैं वाणी कपूर, जो ऋतिक के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे सिद्धार्थ आनंद ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक यंग और एनर्जी से भरपूर हीरोइन की तलाश थी. वाणी कपूर पर जाकर उनकी यह तलाश खत्म हुई.

खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अगले साल के अप्रैल में शुरू होगी. फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ रितिक रोशन 11 साल बाद यश राज बैनर में वापसी करेंगे. फिल्म पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होगी.

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म के किरदारों के लुक रिवील किए गए. इसके बाद तो फिल्म की रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है.

रॉयल लुक में दीपिका इतनी जम रही हैं कि देखने वाले बस देखते रह जाएं. लेकिन इस लुक को कैरी करने वाली दीपिका ही जानती हैं कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है.

एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो इस फिल्म में दीपिका ने 20 किलो के गहने पहने हैं. रानी 'पद्मावती' के गहने ही नहीं उनके कपड़े भी काफी भारी-भरकम हैं. लेकिन फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिंपल नरुला का कहना है कि लोग वजन की बात कर रहे हैं. हमने ऐसा कुछ नहीं बनाया जिसे पहनना नामुमकिन हो.
गहनों और कपड़ों के अलावा दीपिका का यूनीब्रो लुक भी काफी चर्चा में है. इससे पहले काजोल, शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेज इस लुक में नजर आ चुकी हैं. लेकिन दीपिका ने इस फिल्म के लिए खास तौर पर यह लुक अपनाया. दीपिका से अलग शाहिद का लुक भी बेहतरीन लग रहा है.




अज़ाद खबर संवाददाता, मंजुल मंजरी ( बिहार )
( दहेज़रोधी विशेषज्ञ )

“मेरी प्यारी गुडिया रानी ...तुझे मैं एक सुन्दर राजकुमार सा दूल्हा लाकर दूंगा ...जो तुझे जीवन भर पलकों पर बिठा कर रखेगा ” ..प्रत्येक  बाप का अपनी बेटी के प्रति किया गया वादा ...जो उसे लालच देता है एक ऐसे सुखद भविष्य को जिसे वर्तमान में संजोये गए सपनों से खरीदा जाना है ...पिता चाहता है की उसकी बेटी की शादी एक ऐसे व्यक्ति से हो जो सफल हो समाज में और ऊँचे रसूख वाला भी हो ...एक पिता की अपनी बेटी के प्रति यह सोच गलत भी नही है ...मगर उसे पता है की बिटिया के लिए ऐसे सुन्दर राजकुमार को ज़िन्दगी में लाने के लिए एक भारी कीमत अदा करनी होगी ...जिसे दहेज़ कहा  जाता है ....
.................................................................................
पिता का यही भावुक लालच वर पक्ष में जाकर पैसे के लालच में तब्दील हो जाता है ...वर का पिता बेटी का पिता का सपना पूरा करने के लिए एक मोती रकम की मांग करता है ..यदि बेटी का पिता सक्षम है तब तो मांग से ज्यादा अदायगी कर दी जाती  है ..लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर पिता अपने बेटी का नया घर सजाने में उसके पुराने घर (मायके ) तक को गिरवी रख देता है ...और एक ऐसा कर्ज़दार बन जाता है ..जिसे चुकाने में उसकी बूढी हड्डियाँ चटक जाती हैं ...फिर भी वर पक्ष की मांग खत्म नही होती ...एक सफल दामाद की चाहत में बेटी का पिता इस दहेज़ रूपी कर्मकांड का मुख्य वाहक बन जाता है ...
.................................................................................
सब जानते हैं की दहेज़ एक कानूनी अपराध है साथ में समाज का गन्दी कुरीति भी ..मगर इसे ख़त्म करने की पहल कोई नही करना चाहता ..क्योंकि लालच सबके अन्दर है ..बेटी के पिता को एक अच्छे वर की और बेटे के पिता को अच्छी रकम की ...दोनों ही समान रूप से इसके अपराधी भी हैं और भुक्तभोगी भी ...आईएस ,डॉक्टर ,इंजिनियर और सरकारी नौकरी में कार्यरत दुल्हों का शादी का रेट क्या है ..ये सभी लोगों को पता है ..यानी हम सब इस वर मंदी के खरीददार भी हैं ..और दुकानदार भी ...
.................................................................................
क्या इस दहेज़ रूपी कुरीति से बेटी का बाप कभी बाहर आ सकता है ...हाँ क्यों ..आ सकता है ..यदि हम अपनी बेटियों को ही आत्मनिर्भर बना दे ..तब ..उन्हें खुद अपनी जीवनसाथी को चुनने में उनकी सहमती देने का अधिकार प्रदान करें ...एक राजकुमार पाने के ख्वाब दिखाने के बजाय उसे शिक्षित कर वास्तविक रूप में आर्थिक आत्मनिर्भर बनाये तब ...हम क्यों नही बेटियों को उसकी शादी के बजाय उसके करियर को तरजीह देते हैं ..आखिर क्यों एक लड़का ही अपनी पत्नी का भरण-पोषण करने के लिए दवाब में रहे ...आप अपनी बेटियों को इतना सशक्त क्यों नही बनाते की कल बेटे का पिता अपने बेटे को यह ख्वाब दिकाए की तुम्हारे लिए एक सफल पत्नी लाकर दूंगा ..जो तुम्हारा हर कदम पर साथ निभाएगी ...आप अपनी लालच को बेटी के सफल करियर के लाच में क्यों तब्दील नही करते ...यदि आपकी बिटिया कमाने और घर चलाने में खुद ही सक्षम होगी ..तो क्या ज़रूरत पड़ेगी महंगा वर खरीदने की ...
.................................................................................याद रखें :-बेटियों को नाज़ुक राजकुमारी न बनाकर पालें ..उन्हें मौक़ा दें एक सफल युवती बनने में ...और सफलता पाने के बाद किसी राजकुमार की नही उसे एक अच्छे जीवनसाथी की जरूरत पड़ेगी ..जो दहेज़ के बगैर भी संभव है ...


लोगों को हमेशा से बॉलीवुड की गॉसिप में इंटरेस्ट रहा है और जब खुद कोई सितारा अपने अफेयर की बातें बताए तो लोग दम साधे इसे सुनते है. ऐसा होता तो कम है पर इस बार हुआ है. बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना ने ऋतिक रोशन समेत कई लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

कंगना इन दिनों जिसे भी इंटरव्यू दे रही हैं बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय देती हैं. चाहे वो करण जौहर हो,ऋतिक हो या फिर आदित्य पंचोली. एक-एक कर कंगना ने सबकी बखिया उधेड़ दी है.

बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतिजावाद पर आवाज उठाने वाली कंगना के समर्थन में कम ही लोग आए इसपर उनका कहना है कि बॉलीवुड को कड़वा सच पसंद नहीं आता. हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है.  कंगना ने अपनी फिल्म 'रंगून' प्रमोशन के दौरान भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी. जिसपर बाद में कंगना की खूब आलोचना भी हुई.

कंगना ने तो अवॉर्ड शो को भी नहीं छोड़ा  उन्होंने कहा कि ये सारे अवॉर्ड शो फर्जी होते हैं इसलिए मैं कभी भी किसी शो में नहीं जाती.
कंगना इतने पर ही नहीं रुकीं, उन्होंने शेखर सुमन और अध्ययन सुमन को भी आड़े हाथों लिया तो अब सवाल ये उठता है कि फिल्म इंडस्ट्री में इतने लोगों को अपने खिलाफ करने वाली कंगना का आगे का सफर कितना मुश्किल होने वाला है!

अब तो ये देखना है कि बॉलीवुड के लिए झांसी की रानी साबित हो रही कंगना को कितने लोगों का सपोर्ट मिलता है क्योंकि इससे पहले ही नेपोटिज्म पर बात करने के बाद IFFA Awards के मंच से सैफ अली खान, वरुण धवन और करण जौहर ने उनका जमकर मजाक उड़ाया था.

कंगना की पिछली फिल्म 'रंगून' बुरी तरह फ्लॉप रही थी ऐसे में अगर 'सिमरन' और 'मणिकार्णिका' ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो बॉलीवुड में वो लोगों के निशाने पर आ जाएंगी.
सकारात्मक, एक भाव जिसे पाने के लिए लोग कितने जतन करते हैं. सकारात्मकता का महत्व जीवन में रिश्ते निभाने से लेकर अपने भविष्य को संवारने तक हर चीज में है. इसलिए जीवन के हर मोड़ पर इसका महत्व बढ़ जाता है. सही मायने मे सकारात्मकता का मतलब है हर परिस्थिति मे एक सुनहरी किरण देखना. किसी भी घटना का वो भाग देखना जो कि आपको उसके होने का मर्म समझाए.

हम अक्सर ऐसे लोग रहते हैं जो कि हर वक्त खुश ही रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो हर समय किसी न किसी चिंता में डूबे रहते हैं.  तो क्या राज है इसका ? क्या उन्हे सब कुछ मिल चुका है और इसलिए वे खुश है या फिर उन्हे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे पर चीज में कुछ अच्छा ढूंढ ही लेते है.

तो आइए आपको बताते है इस जादू को कैसे चलाया जाए कि आपकी हंसी आपके चेहरे से कभी अलग न हो.

हर घटना के पीछे कारण
एक बात जान लें कि जो भी होता है उसके पीछे एक कारण जरूर होता है. हो सकता है कि तब आप उससे सहमत न हो लेकिन कभी न कभी आपको उस घटना की मर्म जरूर समझ आता है. इसे ऐसे समझ सकते है कि आप चढ़ाई चढ रहे हैं तो आपको ठीक से रास्ता नहीं दिखेगा. वहीं जब आप सभी मुश्किलों से निकलकर ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं तो आपको रास्ता साफ नजर आने लगता है.


सुनिए वीर जी, प्यार!

हर साल की तरह इस साल भी मैं आपको राखी बांधूंगी. इस साल भी आपने मेरे लिए कोई खास तोहफा या बहुत सारे पैसे देने का प्लान बनाया होगा. मैं भी आपके लिए रिटर्न गिफ्ट खरीदूंगी. लेकिन इस बार मैं कुछ और भी देना चाहती हूं, उन सारी यादों का पिटारा जो हमने साथ बांटी हैं.

मुझे याद है बचपन में जब मुझे डर लगता था तो वो आप थे जो मेरे सिरहाने बैठकर पूरी रात बिता दिया करते थे. क्लास में कोई लड़का तंग करता था तो अगले दिन उसकी शामत आ जाती थी. जब स्कूल से घर आती थी तो मम्मी नहीं, आप मिलते थे मुझे. खाना खाते हुए हमेशा "एक रोटी और आधी-आधी खाएंगे" कहकर ज्यादा खिला देते थे. मैं कभी दिन में नहीं सोती थी लेकिन आप 5 मिनट आंखें बंद करवाने के बहाने मुझे सुलाकर ही दम लेते थे. फन जोन से लेकर ठेले की चाट तक साथ ही गए हैं हम. आपकी साईकल से लेकर कार तक की पार्टनर रही हूं मैं. घुमक्कड़ की तरह यहां से वहां, "भाई वो कभी नहीं देखा मैंने" बोलकर ले जाती थी आपको. आज जब कोई पूछता है कि मैं रास्ते बताने में इतनी अच्छी कैसे हूं तो कहती हूं कि मेरे भाई ने सिखाया है. लोग कहते है कि कितनी स्ट्रांग हूं मैं, मुझे याद आती है आपकी वो बात "तू गलत नहीं है तो मुंह तोड़ आना, फिर देख लेंगे."

आपके साथ खेलना और घूमना मेरा सबसे अच्छा वक्त होता था, लेकिन जब आपको जॉब के लिए बाहर जाना पड़ा तो वो आसान नहीं था मेरे लिए. कोई अपने ब्रेकअप पर भी इतना परेशान नहीं होता होगा जितना मैं हुई थी. रात को सोते हुए जब नींद टूट जाती थी तो आपसे फोन पर बात करके ही चैन आता था. एक जॉब के बाद दूसरी और ऐसे हमारे बीच डिस्टेंस बढ़ता ही चला गया. लेकिन जब भी मुझे जरूरत थी आप हमेशा वहीं थे. आपने मेरे अच्छे रिजल्ट को सेलिब्रेट किया और बतौर टीवी एंकर मेरे पहले लाइव की टीआरपी करने वाले भी आप ही थे. और तो और मेरे बुरे मार्क्स से लेकर बड़ी गलतियों को भी आप ही ने नजरअंदाज किया.

मैं फीलिंग्स बताने में हमेशा ही फ्लॉप रही हूं और ये भी आप ही से सीखा है. क्योंकि सॉरी बोलना हो या आई लव यू, बस एक-दूसरे को हग कर लेते थे हम. आज भी ज्यादा शब्द नहीं है मेरे पास. बस आपको बताना चाहती हूं कि कितने खास है आप मेरे लिए. आपने मां की तरह पाला है मुझे. सबके लिए उनके पापा हीरो होते हैं, मेरे लिए आप है. कोई पूछता है कि पहला प्यार कौन? तो लड़कों में मुझे सिर्फ आपका ही नाम पता है. मेरे ग्रेजुएट होने से लेकर आज इस मुकाम तक आपने ही मुझे मोटिवेट किया है. किसने सोचा था कि कांच केसामने डायलॉग बोलने वाली लड़की टीवी पर आकर अपना खुद का शॉ होस्ट करेगी. जयपुर जैसे छोटे से शहर से लेकर दिल्ली में अकेले रहने की हिम्मत आप ही से मिली है मुझे. जो अपने मेरे लिए किया उसके लिए थैंक यू तो बहुत छोटा लफ्ज है. और मैं कहूंगी भी नहीं क्योंकि मैं अब भी इन सभी चीजों पर अपना हक चाहती हूं.

हां थोड़ी दूर हो गए हैं हम लेकिन आज भी जो मेरे दिल के सबसे करीब है वो हो आप. और खुशी है मुझे ये कहते हुए कि ये चीज कभी नहीं बदलेगी.

कहने को तो भाई माता-पिता की एक और संतान है लेकिन एक बहन के लिए वो क्या-क्या बन सकता है, ये तो बहन का दिल ही जानता है. आज के समय में जहां जिंदगी की व्यस्तता के चलते पेरेंट्स बच्चों को समय नहीं दे पाते, वहां भाई-बहन उस कमी को बखूबी पूरा कर सकते हैं. इस रक्षा बंधन उन सभी भाईयों से विनती है कि अपनी बहन को उस प्यार का अहसास करवाएं. सपनों की उड़ान हो या घर बसाना, उसे आपसे दूर तो होना ही होगा लेकिन वो अकेली नहीं जाएगी. उसके साथ जाएगी आपकी दी हुई सही-गलत की समझ और मुश्किलों से लड़ने का जज़्बा. और इन सबसे परे आपका प्रेम जो आप दोनों को एक अटूट बंधन में बांधे रखेगा.
दक्षिण भारतीय डिश इडली खाने में जितनी स्वादिष्ट है उतनी पौष्टिक भी है. यह आसानी से पचने के साथ शरीर के लिए कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन और मिनिरल के मात्रा को संतुलित करती है.

इडली को उड़द की दाल और चावल से तैयार किया जाता है. उड़द दाल में उच्‍च मात्रा में फाइबर, 26 % प्रोटीन, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6 और कुछ मात्रा में मिनरल्‍स होते हैं. इसमें हरी मिर्च पड़ती है, जिसमें विटामिन सी, प्रोटीन और मिनरल होते हैं.

करी पत्‍ते की गार्निशिंग की जाती है. शोधकर्ताओं ने इडली व सांभर को पोषक इस आधार पर माना है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट, एनर्जी, प्रोटीन, फैट्स और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की काफी मात्रा होती है.



नई दिल्ली: किसी भी तरह के रिश्तों में विश्वास का होना बहुत जरूरी होता है| बिना विश्वास के रिश्ते बोझ की तरह लगने लगते हैं| उनमें तनाव बढ़ जाते हैं, दूरिया बढ़ जाती हैं जो रिश्तों को उनके अंत की ओर अग्रसर करती हैं| अगर आप किसी के साथ प्रेम में हैं तो जो समर्पण और विश्वास आप अपने पार्टनर के प्रति दिखाते हैं, उससे भी आप उसी विश्वास और समर्पण की उम्मीद रखते हैं| ऐसा हो सकता है कि आपका साथी आपसे सच में प्यार करता हो और आपके प्रति अपना लगाव हमेशा प्रकट भी करता हो लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब आपके पार्टनर के बर्ताव में बदलाव आने लगता है| यहीं आपको सतर्क होने की जरुरत होती हो क्योंकि ऐसा भी हो सकता है कि उसे अब आपकी जरूरत न रही हो या फिर वह किसी और से रिश्तों में बंधने की कोशिश में हो|
कुछ प्रेम संबंधों में बात शादी के सवाल पर अटकती है| अगर आपको यह पता करना हो कि आपका पार्टनर आपसे शादी करेगा कि नहीं तो इस सवाल का जवाब उसका बर्ताव आपको इशारे के रूप में दे देता है, बस आपको उसे समझना होता है| अगर आपका पार्टनर आपके शादी के सवाल को हंसकर टाल जाता हो और कोई संतोषजनक जवाब न देता हो तो समझ जाइए वह आपसे शादी करने के बारे में नहीं सोच रहा है| अगर वह कहता हो कि वह शादी में विश्वास नहीं रखता, तब भी उसकी मंशा पर संदेह है| इसके अलावा अगर वह पब्लिकली आपको अपनी गर्लफ्रेंड स्वीकारने में झिझकता हो तो इसका भी मतलब यही है कि वह आपके साथ खुश नहीं है|
शादी की बात पर गुस्सा हो जाना, अपने फ्यूचर के फैसलों में आपको शामिल न करना, आपके फ्यूचर के बारे में कोई सवाल न करना, ये सारी बातें सिद्ध करती हैं कि आप उसके लिए अब उतने महत्वपूर्ण नहीं हो| अगर वह बार-बार यह कहता हो कि उसकी फैमिली आपको अप्रूव नहीं करेगी तब भी उसका इरादा आपसे शादी करने का नहीं है| उसकी बातों में बदलाव आ रहा हो, वह आपसे दूरियां बढ़ाने की कोशिश कर रहा हो तो इसका मतलब भी यही है कि अब आप उससे शादी के सपने देखना छोड़ ही दीजिए| इस तरह के इशारों को समझकर आपको अपने रिश्तों के बारे में उपयुक्त फैसला लेना चाहिए जिससे आपको आगे चलकर भावनात्मक तकलीफों के दौर से न गुजरना पड़े और आपका और समय न बरबाद हो|
शारीरिक संबंधो की समस्याओं से परेशान हो कर बहुत पैसे खर्च कर देते है, और इस चक्कर में शरीर का भी नुकसान होता है। अच्छे शारीरिक संबंध चाहिए तो खाने-पिने पर ध्यान दे। निचे दिए कुछ चीजों के सेवन से आपको जरुर लाभ होगा
1. कद्दू और सरसों के बीज: कद्दू और सरसों के बीज का सेवन करे क्योंकि यह शारीरिक संबंध की छमता को बढ़ाता हैं।
2. मका: मका शारीरिक पावर बढ़ाने के लिए एक उत्तम स्रोत है, इसमें प्रचुर मात्रा में विटमिन बी होता है।
3. केला: केला उर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है और इसमें विटमिन बी की अच्छी-खासी मात्रा होती है।
4. ड्राई फ्रूट्स: ड्राई फ्रूट्स खाने से भी आपकी बेड लाइफ में चुस्ती-स्फूर्ति आती है।
5. अजमोदा: खुराक में अजमोदा इस्तेमाल करने से शरीर ऊर्जावान रहता है।



पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। बेगूसराय कोर्ट में एक अनोखा फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने एक प्रेमी जोड़े को शादी करने की इजाजत दी लेकिन शर्त ये थी कि प्रेमी को तभी जमानत मिलेगी जब वो पुलिस और वकील के सामने शादी करेगा।

इस फैसले के तुरंत बाद ही कोर्ट कैंपस में मौजूद पुलिस और वकील के समक्ष ही प्रेमी ने प्रेमिका के साथ शादी की, उसकी मांग भरी और साथ निभाने का वादा किया, जिसके बाद उसे अग्रिम जमानत दी गई।

इस फैसले के बाद कोर्ट में मौजूद लोगों के लिए यह शादी कौतूहल का विषय बना रहा और इस अनोखी शादी को देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। प्रेम प्रसंग में फरार चल रहे लड़के की आखिरकार कोर्ट कैंपस स्थित हनुमान मंदिर में शादी रचाई गई।

बताते चलें कि बखरी थानाक्षेत्र के बखरी गांव की रहने वाली लड़की निशा और लक्ष्मण तांती करीब दो वर्षो से एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन दोनों के परिवार को उनके प्यार पर एतराज था। परिजनों की नाराजगी को देखते हुए दोनों घर से भाग निकले।

जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने बखरी थाना में लड़के पर लड़की को अपहरण करने का आरोप लगा दिया।जिसके बाद बखरी पुलिस दोनों को ढूंढ रही थी। गुरुवार को दोनों ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने मंदिर में शादी करने की शर्त पर मंजूर कर लिया और शादी के बाद लड़का और लड़की को परिवार वालों को सौप दिया गया।

बहरहाल, अब दोनों प्रेमी-प्रेमिका अपनी शादी के  बाद काफी खुश हैं। दोनों के प्यार पर अब तो कोर्ट की मुहर लग गई है।

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

 पटना। पति बाहर नौकरी करता था पत्नी को इसी बीच गांव के ही एक अविवाहित युवक से प्यार हो गया। वह जब भी किसी काम से उसके घर आता तो दोनों घंटों बातें करते। देवर और भाभी के इस संबंध पर किसी को शक भी नहीं हुआ। धीरे-धीरे बातें बढ़ने लगीं दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों को एक-दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा।

महिला हर वक्त उसके साथ समय बिताना चाहती थी लेकिन युवक इसके लिए मना करता था कि लोगों को पता चल गया तो मुसीबत हो जाएगी। दोनों के छुप-छुपकर मिलने का सिलसिला महीनों यूं ही चलता रहा। लोगों को दोनों के रिश्ते पर शक हुआ लेकिन सुबूत नहीं होने की वजह से कोई कुछ कहता नहीं था।

सोमवार को जोरदार बारिश हो रही थी और एेसे में महिला ने फोन कर युवक को घर बुला लिया और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों कमरे में बंद हो गए। कमरे से आती आवाजों को सुनकर परिवार वालों को शक हुआ उन्होंने कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब कमरे का दरवाजा खुला तो लोगों को यह समझते देर नहीं लगी कि उनका शक गलत नहीं था।

लोगों ने दोनों को घर से निकाला और जमकर पिटाई की। घटना बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के चंपावती चकला गांव की है। यहां रहने वाली एक अधेड़ महिला को अपने ही गांव के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच नाजायज रिश्ते बने। महिला का पति शहर में रहता है। दोनों गांव वालों की नजरें बचाकर मिलते थे।

दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए लोगों ने प्लान बनाया। जैसे ही प्रेमी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो कुछ देर के बाद लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की और दोनों का सिर मुंडवाकर जुलूस निकालकर घुमाया गया और उसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


पटना, सनाउल हक़ चंचल-
पटना। बेगूसराय जिले में एक अजब प्यार की गजब कहानी का मामला सामने आया है। प्रेमी के प्यार में दीवानी तीन बच्चों की मां को पांच बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई। सिंघौल ओपी क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में इस घटना को लेकर तनाव व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार दोनों के प्रेम संबंधों का जब पता चला तो परिजनों ने इसका जमकर विरोध किया और 27 जून को गांव में पंचायती भी हुई। इसके अगले दिन दोनों प्रेमी जोड़े अपने बच्चों को छोड़ कर घर से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार फरार जोड़े रिश्ते में जीजा-साली हैं। सोमवार को दोनों पक्ष लड़ाई झगड़ा करने को उतारु हो गए। तब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। सिंघौल ओपी प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रामीणों ने उक्त घटना के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों जोड़ों को गांव से बाहर निकाला जाए। क्योंकि इनके गांव में रहने से सामाजिक परिवेश पर बुरा असर पड़ेगा। पूर्व मुखिया विनोद मल्लिक ने कहा कि 27 जून को पंचायत की बात नहीं मानने के कारण दोनों जोड़ों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

वहीं प्रेमी मो. कौशर अंसारी के अनुसार मुस्लिम लॉ के अनुसार उनका निकाह जायज है और वह अपनी पहली पत्नी का भी भरण पोषण करने को तैयार है। प्रेमिका हर हाल में कौशर के साथ ही रहना चाहती है। एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। कौशर की पहली पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
1.वजन कम करना- शारीरिक संबंध बनाने से वजन कम होता हैं।जिससे बहुत सी कैरोली बर्न हो जाती हैं।यह एक एक्सरसाइज हैं जिसके द्वारा पति-पत्नि दोनों शारीरिक रूप से फिट रहते हैं।
2.दिल की बीमारीयों से राहत- शारीरिक संबंध बनाने से दिल मजबूत होता हैं।संबंध बनाने वाली महिलाओं में दुसरी महिलाओं के मुकाबले दिल कि बीमारीयों का खतरा कम रहता हैं।
3.तनाव से मुक्ति- संबंध बनाने से महिलाओं को आनंद का अनुभव मिलता हैं।जिससे वह तनाव से मुक्त रहती हैं।इसलिए वह ज्यादा खुश रहती हैं।
4.दर्द में राहत- संबंध बनाने से महिलाओं को सिर दर्द,गठिया और कमर दर्द जैसी बीमारीयों से राहत मिलती हैं
5.अच्छी नींद आना- इससे शरीर में स्फुर्ति आती हैं और आलस दुर भागता हैं।संबंध बनाने के महिलाओं को नींद भी अच्छी आती हैं।6.बीमारियां दुर रहती हैं- शारीरिक संबंध बनाने से कई तरह कि बीमारीयां दुर रहती हैं और इससे कई तरह कि बीमारीयो से बचा जा सकता हैं।

लाइफस्टाइल:- कहते है प्यार इंसान की जिंदगी को बदल देता है। वैसे तो आज के मॉडर्न जमाने में सच्चे प्यार करने वाले कम ही मिलते हैं। प्यार में होने पर लोग बदल जाते है, खासकर लड़कियां। रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी कई आदतें बदल जाती हैं। आज हम आपको बताते हैं कि प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों में क्या-क्या बदलाव आते हैं।रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियां अपना फोन किसी को भी नहीं देती। हर ऐप पर वह अपने पार्टनर का नाम पासवर्ड रखती हैं।प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों की नींद उड़ जाती हैं। देर रात तक वह अपने पार्टनर से बात करती है। वह अपने बॉयफ्रैंड से बात किए बिना एक दिन भी नहीं रहती।आईने के आगे सारा दिन खड़े होकर खुद को निहारना और मुस्कुराना। रिलेशनशिप में आने के बाद लड़कियां अपनी ब्यूटी को लेकर ज्यादा सतर्क हो जाती हैं।लड़कियों की गानों की चॉइस बदल जाती हैं। उन्हें रोमांटिक सांग पसंद आने लगते हैं। हर लवस्टोरी उन्हें अपनी लगने लगती है।

प्यार में पड़ने के बाद लड़कियों का ड्रेसिंग स्टाइल भी बदल जाता है। वह अपनी पर्सनालिटी पर ज्यादा ध्यान देने लगती हैं।

भारत ने देश में ही बने पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से शुक्रवार सुबह 9.56 बजे मोबाइल लॉन्चर के जरिये फायर की गईं पृथ्वी 2 मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का रेंज 350 किलोमीटर तक है. उन्होंने कहा कि इस बहुत ही एडवांस मिसाइल का परीक्षण सफल रहा और मिशन के लक्ष्य पूरे हुए.

पृथ्वी-2 मिसाइल में 2 प्रोपेलर इंजन लगे हैं और यह 500 से 1000 किलोग्राम वजनी आयुध ले जाने में सक्षम है. यह अपने लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली का इस्तेमाल करती है.

इससे पहले 21 नवंबर 2016 को इसी जगह से दो पृथ्वी 2 मिसाइलों का एक के बाद एक परीक्षण किया गया था. इस 9 मीटर लंबी मिसाइल को वर्ष 2003 में भारतीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था. यह पहली ऐसी मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड गाइडिड मिसाइल डिवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक और घोटाले का भांडा फोड़ा. कपिल मिश्रा ने कहा कि सारा माल चीन से बनकर आता है, लेकिन बताया जाता है कि यह माल कनाडा से है. सीएनजी घोटाले का खुलासा करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि 10 हजार गाड़ियों में नकली सीएनजी किट लगाई गई है.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र ने केंद्र सरकार को धमकी दी है.

आरोपों की नई किस्त
मिश्रा ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि आज 11 बजे वो एक और घोटाले का खुलासा करेंगे. वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगा चुके हैं. बर्खास्त होने के बाद मिश्रा ने दावा किया था कि उन्होंने केजरीवाल को जैन से 2 करोड़ रुपये लेते देखा है.

राजघाट गए मिश्रा
शुक्रवार की सुबह कपिल मिश्रा महात्मा गांधी की समाधि पर गए और बापू से केजरीवाल की 'बुद्धि शुद्धि' की प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से गुरुवार को विधानसभा में उनके साथ हुए सुलूक का जिक्र किया. मिश्रा का कहना था कि केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. लिहाजा पार्टी के आम कार्यकर्ता अब उनके साथ नहीं हैं.

'नक्सलियों से जुड़े केजरीवाल के तार'
मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के ताल्लुक नक्सलियों से जुड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि वो अगले 10-15 दिनों में केजरीवाल के 'देशद्रोह' को साबित करेंगे.

कुमार विश्वास पर भी निशाना
मिश्रा ने अपने करीबी कुमार विश्वास पर भी तंज कसे. उनका कहना था कि विश्वास बरसों से केजरीवाल की साजिश के गवाह रहे हैं. 31 मई को कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में कहा था, ' जाकौ प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहिले हर लेही'. सियासी गलियारों में इसके कई मायने लगाए गए थे. लेकिन मिश्रा को लगता है कि ट्वीट से साफ होता है कि मति केजरीवाल की हर ली गई है. 
The Central Secretariat of the Communist Party of India (CPI) issued the following statement to the Press:
The Central Secretariat of the Communist Party of India calls for agitations against the restrictions of environment ministry, which imposes a ban on selling cattle to slaughter houses. This will lead to ban on availability of cattle meat to people. If cattle is not available for slaughtering how the meat is available to people.
This is interference in the authority of states, as animal husbandry comes into concurrent list. This ban is an attack on the food habits of the majority people of the nation. A government cannot interfere in the choice of the people’s food. Beef is comparatively cheaper and gives enough proteins, hence working people prefer it in all religions. This is a unwise decision. This should be withdrawn.
CPI calls upon its units to orgainse protest actions throughout the country from 3rd to 10th of June, demanding withdrawal of the notification totally.
(S. Sudhakar Reddy)
General Secretary

कपिल शर्मा को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर है कि बुधवार को अपने शो 'द कपिल शर्मा' शो की शूट के दौरान ही कपिल की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

न्यूज18 ने जब इस विषय में  कपिल की टीम से बात की पता चला कि वो अचानक बीमार हो गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत मे तेजी से सुधार हो रहा है.

अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गईं हैं कि कपिल को किस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया.
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. कर्नाटक की केआर नंदिनी ने टॉप किया है.वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी और गोपालकृष्‍ण रोनांकी क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे.

यूपीएससी की ओर से बुधवार को नतीजे घोषित किए गए. इसके तहत 1099 उम्‍मीदवारों के नाम सरकारी सेवा के लिए भेजे गए हैं. 220 उम्‍मीदवारों के नाम वेटिंग लिस्‍ट में रखा गया है.

टॉप 10 में तीन महिलाएं हैं. नंदिनी के अलावा सौम्‍या पांडे और श्‍वेता चौहान भी टॉप-10 में रहीं.  नतीजों में  जनरल कैटेगरी से 500, ओबीसी से 347,एससी से 163 और एसटी से89 उम्‍मीदवार चुने गए.

सिविल सेवा उत्‍तीर्ण करने वाले उम्‍मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा ए व बी के लिए चुने जाते हैं.

कोलकाता: पशु बाजारों में कत्ल के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त पर लगाई गई रोक का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके ने सरकार पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रतिबंध का विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र सरकार चाहती है कि लोग गायों को ताले में बंद करके रखें? ममता ने सरकार के इस आदेश की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि रमजान के महीने में ही यह फैसला क्यों लिया गया। उन्होंने इस पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
पशु बाजारों में वध के लिए मवेशियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने से जुड़े केंद्र के नोटिफिकेशन पर ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला। केंद्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'यह सरकार अब गाय के दूध पर भी बैन लगाएगी...हम सभी गो माता को पसंद करते हैं लेकिन समस्या से निपटने का यह तरीका नहीं है।' उन्होंने पूछा कि क्या गायों को ताले में बंद करके रखा जाए?
ममता बनर्जी ने कहा कि इस बैन से किसानों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हम पशुओं को उत्तर प्रदेश और बिहार से खरीदते हैं और बांग्लादेश को निर्यात करते हैं। इस बैन से किसानों पर बुरी मार पड़ने वाली है।'
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के वध के लिए गोवंश बिक्री पर बैन संबंधित फैसले का विरोध करते हुए कहा, 'न तो हम इसे स्वीकार करने वाले हैं और न ही हम इसके लिए बाध्य हैं। यह असंवैधानिक है। यह ऐसी सरकार है जो गाय के लिए आधार कार्ड चाहती है। क्या खाना है क्या नहीं, यह सरकार निर्धारित नहीं करेगी...हम इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।'