Articles by "क्षेत्रीय"
Showing posts with label क्षेत्रीय. Show all posts

जस्टिस दीपक मिश्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई. जस्टिस मिश्रा ने पूर्व CJI जे.एस. खेहर की जगह ली है. दीपक मिश्रा देश के 45वें मुख्य न्यायधीश बने हैं.
ओडिशा के रहने वाले जस्टिस मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था. उनका कार्यकाल 2 अक्टूबर 2018 तक रहेगा. जस्टिस दीपक मिश्रा के चाचा जस्टिस रंगनाथ मिश्र भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं.
बतौर वकील की थी शुरूआत
जस्टिस दीपक मिश्रा ने 1977 में ओडिशा हाईकोर्ट से बतौर वकील करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद 1996 में वह ओडिशा हाईकोर्ट के जज बने. इसके बाद वर्ष 2009 में जस्टिस दीपक मिश्रा ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का पदभार संभाला. बिहार के तत्कालिन राज्यपाल देवानंद कुंवर ने 24 दिसंबर 2009 को उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई थी.
मेमन को सजा सुनाने पर मिली थी धमकी
आपको बता दें कि 30 जुलाई को याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद से जस्टिस दीपक मिश्रा और इस फैसले में साथ रहे उनके दो साथियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी की सजा सुनाने पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपक मिश्रा को एक धमकी भरा खत मिला था. इस खत में लाल पेन से लिखा हुआ था, 'हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे.' जस्टिस मिश्रा समेत बाकी तीन जजों ने याकूब मेमन की फांसी रोकने की अपील याचिका को ठुकराते हुए आधी रात को चली सुनवाई में उनकी फांसी की सजा को बरकरार रखा था.

विघ्न विनायक श्रीगणेश का जन्मोत्सव आने को है। शास्त्रों के अनुसार भगवान गणपति को कुछ मंत्रों के जरिए आसानी से रिझाया जा सकता है। यहां तक कि मनचाहा आशीर्वाद तक पाया जा सकता है। आइए जानें कुछ ऐसे ही मंत्रों का सार- 

ॐ गं गणपतये नमः । 
एेसा शास्त्रोक्त वचन हैं कि गणेश जी का यह मंत्र चमत्कारिक और तत्काल फल देने वाला मंत्र हैं। इस मंत्र का पूर्ण भक्तिपूर्वक जाप करने से समस्त बाधाएं दूर होती हैं। षडाक्षर का जप आर्थिक प्रगति व समृध्दिदायक है। 

ॐ वक्रतुंडाय नमः । किसी के द्वारा कि गई तांत्रिक क्रिया को नष्ट करने के लिए, विविध कामनाओं कि शीघ्र पूर्ति के लिए उच्छिष्ट गणपति कि साधना किजाती हैं। उच्छिष्ट गणपति के मंत्र का जाप अक्षय भंडार प्रदान करने वाला हैं। 

ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा । 
आलस्य, निराशा, कलह, विघ्न दूर करने के लिए विघ्नराज रूप की आराधना का यह मंत्र जपे ।

मुंबई। पुलिस ने मुंबई के गोरेगांव के नेस्को परिसर में चोरी हुए लाखों के हीरों को सिर्फ 3 घंटों में खोज निकाला। दो चीनी नागरिकों ने सोमवार को गोरेगांव में चल रही रत्नों की प्रदर्शनी से 34 लाख रुपये के हीरे चुरा लिए थे। ये चीनी हवाई अड्डे पर तीन घंटे के भीतर पकड़े गए, जहां वे दिल्ली होते हुए हांगकांग जाने वाली प्‍लाइट की प्रतीक्षा कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिकों के पास से चुराए गए हीरे, मोबाइल और चीनी पासपोर्ट जब्‍त किए हैं। दोनों पर आईपीसी की धारा 379, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। कोर्ट ने इन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस और अन्‍य विभागों के बीच गजब का समन्‍वय देखने को मिला, जिसके परिणामस्‍वरूप महज 3 घंटे में चोर सलाखों के पीछे पहुंच गए। 

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह ने बताया, 'यह भारत की बहुत प्रतिष्ठित प्रदर्शनी है, इसलिए चोरी हुए हीरे की वसूली बहुत महत्वपूर्ण थी।' अडिशनल सीपी प्रधान के अनुसार, गोरेगांव स्थित नेस्को परिसर में 27 से 31 जुलाई तक सोने और हीरे के गहनों की एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी लगी थी। 31 जुलाई को वनराई पुलिस में एक स्टॉल धारक ने मामला दर्ज कराया कि करीब 34 लाख रुपये कीमत का 5.43 कैरट का एक हीरा चोरी हो गया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नेस्‍को परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो चीनी नागरिक संदिग्ध दिखे। पुलिस ने इसकी सूचना एयरपोर्ट अधिकारी और सीआईएसएफ को दी। इसके बाद दोनों चीनी नागरिकों को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। हिरासत में लेकर जब जांच की गई तो इनके पास से 5 एमएम की एक शैंपू बोतल मिली, जिसमें चुराए गए हीरे रखे हुए थे। 

पुलिस के लिए सबसे बड़ी मुश्किल चीनी नागरिकों को गिरफ्तार करने के बाद सामने आई। दरअसल, पुलिसवालों को चीनी भाषा नहीं आती थी, लेकिन हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक अपनी भाषा में ही बात कर रहे थे। ऐसे में एक दुभाषिए की मदद से पुलिस ने करीब 8 घंटे तक दोनों से पूछताछ की, जिसके बाद इन्होंने गुर्म कबूल कर लिया।
भारत ने देश में ही बने पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. ओडिशा के चांदीपुर टेस्ट रेंज से शुक्रवार सुबह 9.56 बजे मोबाइल लॉन्चर के जरिये फायर की गईं पृथ्वी 2 मिसाइलें परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल का रेंज 350 किलोमीटर तक है. उन्होंने कहा कि इस बहुत ही एडवांस मिसाइल का परीक्षण सफल रहा और मिशन के लक्ष्य पूरे हुए.

पृथ्वी-2 मिसाइल में 2 प्रोपेलर इंजन लगे हैं और यह 500 से 1000 किलोग्राम वजनी आयुध ले जाने में सक्षम है. यह अपने लक्ष्य को सटीकता से निशाना बनाने के लिए अत्याधुनिक प्रणाली का इस्तेमाल करती है.

इससे पहले 21 नवंबर 2016 को इसी जगह से दो पृथ्वी 2 मिसाइलों का एक के बाद एक परीक्षण किया गया था. इस 9 मीटर लंबी मिसाइल को वर्ष 2003 में भारतीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था. यह पहली ऐसी मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने इंटीग्रेटेड गाइडिड मिसाइल डिवलपमेंट प्रोग्राम के तहत विकसित किया है.
दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल सरकार पर एक और घोटाले का भांडा फोड़ा. कपिल मिश्रा ने कहा कि सारा माल चीन से बनकर आता है, लेकिन बताया जाता है कि यह माल कनाडा से है. सीएनजी घोटाले का खुलासा करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि 10 हजार गाड़ियों में नकली सीएनजी किट लगाई गई है.प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र ने केंद्र सरकार को धमकी दी है.

आरोपों की नई किस्त
मिश्रा ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि आज 11 बजे वो एक और घोटाले का खुलासा करेंगे. वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन पर स्वास्थ्य विभाग में तीन घोटालों को अंजाम देने का आरोप लगा चुके हैं. बर्खास्त होने के बाद मिश्रा ने दावा किया था कि उन्होंने केजरीवाल को जैन से 2 करोड़ रुपये लेते देखा है.

राजघाट गए मिश्रा
शुक्रवार की सुबह कपिल मिश्रा महात्मा गांधी की समाधि पर गए और बापू से केजरीवाल की 'बुद्धि शुद्धि' की प्रार्थना की. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से गुरुवार को विधानसभा में उनके साथ हुए सुलूक का जिक्र किया. मिश्रा का कहना था कि केजरीवाल अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. लिहाजा पार्टी के आम कार्यकर्ता अब उनके साथ नहीं हैं.

'नक्सलियों से जुड़े केजरीवाल के तार'
मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के ताल्लुक नक्सलियों से जुड़े हैं. उन्होंने दावा किया कि वो अगले 10-15 दिनों में केजरीवाल के 'देशद्रोह' को साबित करेंगे.

कुमार विश्वास पर भी निशाना
मिश्रा ने अपने करीबी कुमार विश्वास पर भी तंज कसे. उनका कहना था कि विश्वास बरसों से केजरीवाल की साजिश के गवाह रहे हैं. 31 मई को कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में कहा था, ' जाकौ प्रभु दारुण दुख देही, ताकी मति पहिले हर लेही'. सियासी गलियारों में इसके कई मायने लगाए गए थे. लेकिन मिश्रा को लगता है कि ट्वीट से साफ होता है कि मति केजरीवाल की हर ली गई है. 
The Central Secretariat of the Communist Party of India (CPI) issued the following statement to the Press:
The Central Secretariat of the Communist Party of India calls for agitations against the restrictions of environment ministry, which imposes a ban on selling cattle to slaughter houses. This will lead to ban on availability of cattle meat to people. If cattle is not available for slaughtering how the meat is available to people.
This is interference in the authority of states, as animal husbandry comes into concurrent list. This ban is an attack on the food habits of the majority people of the nation. A government cannot interfere in the choice of the people’s food. Beef is comparatively cheaper and gives enough proteins, hence working people prefer it in all religions. This is a unwise decision. This should be withdrawn.
CPI calls upon its units to orgainse protest actions throughout the country from 3rd to 10th of June, demanding withdrawal of the notification totally.
(S. Sudhakar Reddy)
General Secretary

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. कर्नाटक की केआर नंदिनी ने टॉप किया है.वहीं अनमोल शेर सिंह बेदी और गोपालकृष्‍ण रोनांकी क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे.

यूपीएससी की ओर से बुधवार को नतीजे घोषित किए गए. इसके तहत 1099 उम्‍मीदवारों के नाम सरकारी सेवा के लिए भेजे गए हैं. 220 उम्‍मीदवारों के नाम वेटिंग लिस्‍ट में रखा गया है.

टॉप 10 में तीन महिलाएं हैं. नंदिनी के अलावा सौम्‍या पांडे और श्‍वेता चौहान भी टॉप-10 में रहीं.  नतीजों में  जनरल कैटेगरी से 500, ओबीसी से 347,एससी से 163 और एसटी से89 उम्‍मीदवार चुने गए.

सिविल सेवा उत्‍तीर्ण करने वाले उम्‍मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा ए व बी के लिए चुने जाते हैं.

कोलकाता: पशु बाजारों में कत्ल के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त पर लगाई गई रोक का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में डीएमके ने सरकार पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रतिबंध का विरोध करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र सरकार चाहती है कि लोग गायों को ताले में बंद करके रखें? ममता ने सरकार के इस आदेश की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि रमजान के महीने में ही यह फैसला क्यों लिया गया। उन्होंने इस पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
पशु बाजारों में वध के लिए मवेशियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने से जुड़े केंद्र के नोटिफिकेशन पर ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला। केंद्र पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, 'यह सरकार अब गाय के दूध पर भी बैन लगाएगी...हम सभी गो माता को पसंद करते हैं लेकिन समस्या से निपटने का यह तरीका नहीं है।' उन्होंने पूछा कि क्या गायों को ताले में बंद करके रखा जाए?
ममता बनर्जी ने कहा कि इस बैन से किसानों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'हम पशुओं को उत्तर प्रदेश और बिहार से खरीदते हैं और बांग्लादेश को निर्यात करते हैं। इस बैन से किसानों पर बुरी मार पड़ने वाली है।'
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के वध के लिए गोवंश बिक्री पर बैन संबंधित फैसले का विरोध करते हुए कहा, 'न तो हम इसे स्वीकार करने वाले हैं और न ही हम इसके लिए बाध्य हैं। यह असंवैधानिक है। यह ऐसी सरकार है जो गाय के लिए आधार कार्ड चाहती है। क्या खाना है क्या नहीं, यह सरकार निर्धारित नहीं करेगी...हम इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।'