Articles by "ताज़ा ख़बर"
Showing posts with label ताज़ा ख़बर. Show all posts

राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने इस दिवाली प्रदेश के सवा ग्यारह लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों को 7वें वेतनमान का तोहफा दिया है. धनतेरस के दिन मंगलवार को सरकार की ओर से इसकी घोषणा के साथ ही सरकारी मुलाजिमों की बेसिक सैलेरी में 32 % तक का इजाफा हो गया.

14% बढ़ा वेतन, अधिकतम 2.18 लाख

सावतें वेतनमान के लागू होने के बाद अब राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन न्यूनतम 14 फीसदी बढ़ गया है. इस वेतनमान के लागू होने के बाद अब सरकारी मुलाजिमों की सबसे कम तनख्वाह 17,700 रुपए हो गए है, जबकि अधिकतम 2 लाख 18 हजार 600 रुपए तक पहुंच गई है. मुख्य सचिव की सैलेरी  अब 2 लाख 25 हजार रुपए हो गई है.

दिनभर चर्चाओं के बाद शाम को की गई घोषणा

सातवें वेतन आयोग के लागू होने की चर्चा धनतेरस के दिन सुबह से ही थी. कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच इसकी घोषणा को लेकर खासी उत्सकुता भी नजर आई. हालांकि, देर शाम सीएम वसुंधरा राजे के अजमेर दौरे से लौटने के बाद ही घोषणा हुई. राजे ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सातवें वेतनमान को लागू करने के लिए कैबिनेट मीमो पर साइन कर घोषणा की.
धनतेरस के अवसर पर राज्य के 12 लाख से अधिक, अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागु होने पर बधाई।



फैक्ट फाइल

कुल राज्य कर्मचारी/अधिकारी- 8 लाख 54 हजार 119

कुल पेंशनर्स- 2 लाख 75 हजार

सरकार पर वित्तीय भार- 10,500 करोड़ सालाना

वेतनमान के बाद न्यूनतम वेतन- 17 हजार 700

वेतनमान के बाद अधिकतम वेतन- 2 लाख 18 हजार 700

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार अजमेर को सिरेमिक उद्योग के एक प्रमुख हब के रूप में विकसित करेगी. इसके लिए जमीन चिन्हित हो गई है और गैस की पाइप लाइन लाने पर भी काम चल रहा है. गैस की पाइप लाइन आ जाती है तो जो सिरेमिक उद्योग गुजरात को सरसब्ज कर रहा है उस उद्योग के लिए राजस्थान का अजमेर भी देश-विदेश में जाना जाएगा.

सीएम राजे रविवार को अजमेर दक्षिण क्षेत्र में सर्व समाज के लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुनाथपुरा के पास विकसित होने वाले रीको औद्योगिक क्षेत्र और किशनगढ़ में बहुप्रतीक्षित एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब अजमेर शिक्षा और पर्यटन नगरी के साथ-साथ औद्योगिक नगरी के रूप में भी मशहूर होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में आमजन भी आगे आए. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ-साथ आमजन के सहयोग से अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होगा.

वहीं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम को उद्यमियों ने उद्योगों के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाने की अनिवार्यता की अन्तिम तिथि बढ़ाने की मांग की. इन उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे सब छोटे उद्यमी हैं और अन्तिम तारीख नहीं बढ़ाने की स्थिति में उन्हें पैनल्टी भरनी होगी. इससे उनका व्यवसाय प्रभावित होगा.

मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए 31 मार्च 2018 तक इसकी समय सीमा बढ़ाने के निर्देश दिए. सभी उद्यमियों ने मुख्यमंत्री का उनकी समस्या का दूर करने के लिए आभार व्यक्त किया.

जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री को कुछ लोगों ने अजमेर शहर में नशेड़ियों और मादक पदार्थ का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की समस्या बताई इस पर मुख्यमंत्री ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह को निर्देश दिए कि वे ऎसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. सीएम राजे ने कहा कि अजमेर एक धार्मिक नगरी है और यहां किसी भी प्रकार के नशा करने की प्रवृत्ति एवं इससे होने वाले अपराधों को सख्ती से रोका जाएगा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार चोरी हो गई है. यह वारदात दोपहर दो बजे दिल्ली सचिवालय भवन के सामने हुई. यह दिल्ली का बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है. बताया जा रहा है कि यह उनकी ब्लू रंग की Wagon R कार थी, जिसका इस्तेमाल वह दिल्ली चुनाव के दौरान खूब करते थे.

उन्होंने कई ऐतिहासिक मौकों पर इस कार का इस्तेमाल किया. दिल्ली के सीएम बनने के बाद पहली बार वह इसी कार से दफ्तर पहुंचे थे. केजरीवाल की कार चोरी की घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है. ट्विटर पर लोग इस घटना पर खूब मजे ले रहे हैं. आप भी पढ़िए आखिर इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है-

एक यूजर ने लिखा, केजरीवाल की कार उनके साथ चोरी हुई या उनके बिना? अगर उनके बिना कार चोरी हुई तो चोर से मेरी विनती है कि ऐसी गलती दोबारा न करे!
Has Kejriwal's car been stolen with him or without him? If it's without him then my request to thief is not to make same mistake again !



दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा है, केजरीवाल की कार ज्यादा दूर नहीं गई होगी. चोरों को ये नहीं पता कि उनकी कार रायते से चलती है न कि पेट्रोल से.
Kejriwal's car wouldn't go far. The thieves wouldn't know that it runs on Raaita and not petrol. pic.twitter.com/wY11O59jUg



इसके अलावा और भी लोगों ने इस घटना पर मजे लिए-
Delhi CM Kejriwal car stolen from Secretariat.

Only CM in India who could make an Aam Aadmi as a proud owner of Wagon R...😂😂😉


Now that Kejriwal ji has installed CCTVs all over Delhi, each and every movement of CM's car can be tracked.  😍


I think Kejriwal got his own car stolen, to get insurance money. Thats what I think of the joker.



So Kejriwal's car has been stolen.
As winter is approaching god forbid if someone steals his muffler. 

गुजरात चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी गौरव यात्रा निकाल रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इसकी शुरुआत की थी,  इस यात्रा का नेतृत्व गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल कर रहे हैं. वहीं आज इस यात्रा में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होने सूरत जाएंगे.
बता दें कि 1 अक्टूबर को नितिन पटेल के नेतृत्व में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ने सरदार पटेल की जन्मभूमि से गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाई. लेकिन बीजेपी अपने मंसूबे में अभी तक सफल होती नजर नहीं आ रही है. क्योंकि नितिन पटेल को जगह-जगह पटेल समुदाय की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है.

नितिन पटेल के कार्यक्रम का विरोध
मंगलवार को नितिन पटेल के नेतृत्व वाली गौरव यात्रा का 10वां दिन था. गुजरात के पाटन में गौरव यात्रा का बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया था. नितिन पटेल  इस कार्यक्रम में 3 घंटे देर से पहुंचे. नितिन पटेल को यात्रा के दौरान चाणस्मा में पाटीदारों के विरोध का सामना करना पड़ा.

गौरव यात्रा के जरिए 149 विधानसभा पर नजर
नितिन पटेल और जीतू वाघाणी के नेतृत्व में निकली दोनों यात्राएं 4700 किमी से अधिक की दूरी तय करेंगी और राज्य के कुल 182 विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की 149 सीटों से होकर गुजरेंगी. इसका समापन 16 अक्टूबर को होगा और पीएम नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करेंगे.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में सीबीआई की विशेष अदालत का निर्णय रद्द करते हुए राजेश तलवार और नुपुर तलवार को निर्दोष करार दिया. आज दोनों की रिहाई की होगी.
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने आरुषि केस को कैसे मारा इसे समझने के लिए कुछ सवालों को समझना जरूरी है. सवालों को इसलिए कहा क्योंकि इनके जवाब में सीबीआई शुरू से बस कहानी सुनाती रही. जवाब या सबूत नहीं दे पाई और आखिर में इस पूरे केस में सीबीआई की सबसे कमजोर कड़ियां यही साबित हुईं, जिसका जिक्र अपने फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी किया.
लेकिन अब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले...
- आरुषि के क़त्ल का मक़सद क्या था?
- क्या आरुषि और हेमराज का क़त्ल एक ही कमरे में हुआ?
- दोनों क़त्ल के लिए किस हथियार का इस्तेमाल हुआ?
- क्या हेमराज की लाश छत तक चादर में घसीट कर ले जाई गई?
- आरुषि के कमरे से खून के निशान क्यों नहीं मिले?
- अगर कमरे और चादर साफ किए गए तो गद्दे पर खून के निशान क्यों नहीं मिले?
- क्या गोल्फ स्टिक घुमाने के लिए आरुषि के कमरे में जगह थी?
- क्या गोल्फ स्टिक से इतना गहरा घाव हो सकता है?
- हेमराज के कमरे में शराब की बोतल और तीन ग्लास का राज़ क्या है?
- जिस कूलर के पैनल से छत पर हेमराज की लाश ढकी गई वो पैनल कहां है?
तलवार दंपत्ति ने ये तमाम सवाल सीबीआई की विशेष अदालत में तब भी उठाए थे और सीबीआई की जांच पर तब भी उंगली उठी थी. आसान तरीके से समझाने के लिए आइए अब आपको इन सवालों के ही ज़रिए तलवार दंपत्ति के वकीलों के उठाए सवाल सुनाते हैं, जो सीधे सीबीआई की जांच पर उगली उठाते हैं.
सवाल नंबर-1
आरुषि के बेड या तकिए पर हेमराज के खून के निशान नहीं मिले, यानी हेमराज को आरुषि के कमरे में नहीं मारा गया?
सवाल नंबर-2
सीढ़ियों पर मिले खून के निशान से बस यही पता लगा कि हेमराज को कहीं और मारा गया, लेकिन कहां नहीं मालूम?
सवाल नंबर-3
क्या हेमराज की लाश दो लोग छत तक घसीट कर ले जा सकते थे?
सवाल नंबर-4
डाक्टर तलवार के कपड़ों पर सिर्फ आरुषि के खून के निशान मिले, हेमराज के नहीं?
सवाल नंबर-5
आरुषि या हेमराज को अगर अचानक मारा गया तो उसकी क्या वजह थी?
सवाल नंबर-6
आला-ए-क़त्ल अभी तक बरामद नहीं हुआ?
सवाल नंबर-7
खाने के टेबुल से बरामद स्कॉच की बोतल पर जो उंगलियों के निशान मिले उनकी पहचान नहीं हो पाई?
सवाल नंबर-8
कॉलोनी का गार्ड रात को गश्त पर होता है. लिहाजा आने-जाने वालों के बारे में उसका बयान भरोसे लायक नहीं है?
सवाल नंबर-9
डाक्टर राजेश और नुपुर तलवार पर किए गए साइंटिफिक टेस्ट से उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला?
सवाल नंबर-10
तलवार दंपत्ति आरोपी हैं या पीड़ित?
इसके अलावा केस में जो सबसे कमज़ोर कड़ी रही वो ये कि सीबीआई आखिर तक ये साबित नहीं कर पाई कि 15-16 मई की रात जलवायु विहार के फ्लैट नंबर एल-32 यानी डाक्टर तलवार के घर सर्फ चार लोग ही थे. दो जिंदा यानी डाक्टर राजेश और नुपुर तलवार और दो मुर्दा यानी आरुषि और हेमराज. उस रात घर से बाहर कोई निकला या घर के अंदर कोई और आया इसका ना कोई सबूत है ना गवाह.