Articles by "अपराध"
Showing posts with label अपराध. Show all posts

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड मामले में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में सीबीआई की विशेष अदालत का निर्णय रद्द करते हुए राजेश तलवार और नुपुर तलवार को निर्दोष करार दिया. आज दोनों की रिहाई की होगी.
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने आरुषि केस को कैसे मारा इसे समझने के लिए कुछ सवालों को समझना जरूरी है. सवालों को इसलिए कहा क्योंकि इनके जवाब में सीबीआई शुरू से बस कहानी सुनाती रही. जवाब या सबूत नहीं दे पाई और आखिर में इस पूरे केस में सीबीआई की सबसे कमजोर कड़ियां यही साबित हुईं, जिसका जिक्र अपने फैसले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी किया.
लेकिन अब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिले...
- आरुषि के क़त्ल का मक़सद क्या था?
- क्या आरुषि और हेमराज का क़त्ल एक ही कमरे में हुआ?
- दोनों क़त्ल के लिए किस हथियार का इस्तेमाल हुआ?
- क्या हेमराज की लाश छत तक चादर में घसीट कर ले जाई गई?
- आरुषि के कमरे से खून के निशान क्यों नहीं मिले?
- अगर कमरे और चादर साफ किए गए तो गद्दे पर खून के निशान क्यों नहीं मिले?
- क्या गोल्फ स्टिक घुमाने के लिए आरुषि के कमरे में जगह थी?
- क्या गोल्फ स्टिक से इतना गहरा घाव हो सकता है?
- हेमराज के कमरे में शराब की बोतल और तीन ग्लास का राज़ क्या है?
- जिस कूलर के पैनल से छत पर हेमराज की लाश ढकी गई वो पैनल कहां है?
तलवार दंपत्ति ने ये तमाम सवाल सीबीआई की विशेष अदालत में तब भी उठाए थे और सीबीआई की जांच पर तब भी उंगली उठी थी. आसान तरीके से समझाने के लिए आइए अब आपको इन सवालों के ही ज़रिए तलवार दंपत्ति के वकीलों के उठाए सवाल सुनाते हैं, जो सीधे सीबीआई की जांच पर उगली उठाते हैं.
सवाल नंबर-1
आरुषि के बेड या तकिए पर हेमराज के खून के निशान नहीं मिले, यानी हेमराज को आरुषि के कमरे में नहीं मारा गया?
सवाल नंबर-2
सीढ़ियों पर मिले खून के निशान से बस यही पता लगा कि हेमराज को कहीं और मारा गया, लेकिन कहां नहीं मालूम?
सवाल नंबर-3
क्या हेमराज की लाश दो लोग छत तक घसीट कर ले जा सकते थे?
सवाल नंबर-4
डाक्टर तलवार के कपड़ों पर सिर्फ आरुषि के खून के निशान मिले, हेमराज के नहीं?
सवाल नंबर-5
आरुषि या हेमराज को अगर अचानक मारा गया तो उसकी क्या वजह थी?
सवाल नंबर-6
आला-ए-क़त्ल अभी तक बरामद नहीं हुआ?
सवाल नंबर-7
खाने के टेबुल से बरामद स्कॉच की बोतल पर जो उंगलियों के निशान मिले उनकी पहचान नहीं हो पाई?
सवाल नंबर-8
कॉलोनी का गार्ड रात को गश्त पर होता है. लिहाजा आने-जाने वालों के बारे में उसका बयान भरोसे लायक नहीं है?
सवाल नंबर-9
डाक्टर राजेश और नुपुर तलवार पर किए गए साइंटिफिक टेस्ट से उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला?
सवाल नंबर-10
तलवार दंपत्ति आरोपी हैं या पीड़ित?
इसके अलावा केस में जो सबसे कमज़ोर कड़ी रही वो ये कि सीबीआई आखिर तक ये साबित नहीं कर पाई कि 15-16 मई की रात जलवायु विहार के फ्लैट नंबर एल-32 यानी डाक्टर तलवार के घर सर्फ चार लोग ही थे. दो जिंदा यानी डाक्टर राजेश और नुपुर तलवार और दो मुर्दा यानी आरुषि और हेमराज. उस रात घर से बाहर कोई निकला या घर के अंदर कोई और आया इसका ना कोई सबूत है ना गवाह.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक 

मसूरी, मसूरी आज तक ब्यूरो। एस जी आर आर इंटर कालेज नैनबाग की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को कैम्पटी पुलिस ने गिरफ्तार कर द्वारा न्यायलय में पेश किया, जहां न्यायलय ने आरोपी शिक्षक को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है व कोर्ट में 164 के तहत छात्रा के बयान दर्ज करवाये गये।

बता दें छात्रा के परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी थी, कि उनकी 15 वर्षीय बेटी जो कि नैनबाग टिहरी गढ़वाल में कक्षा 10 में पढ़ती है। यहां विज्ञान के अध्यापक प्रवेश कुमार उनकी बेटी के साथ समय-समय पर दुराचार करता रहा। उन्हें इस बात का पता तब लगा जब छात्रा
के पेट में दर्द हुआ। उसके बाद छात्रा के परिजन उसे हरबर्टपुर मसीही अस्पताल में ले गये. जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि छात्रा आठ माह की गर्भवती है. यह सुन उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी। जिसके बाद छात्रा से पूछने पर उसने शिक्षक द्वारा उसके साथ समय-समय पर किये गए दुराचार की पूरी घटना को बयाँ कर दिया। पीड़ित छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक उसे रोककर स्कूल के एक कमरे में ले जाता था और उससे कमरे की साफ-सफाई करने के लिए कहता था। कार्य पूरा होने के बाद उसे खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार करता था। छात्रा ने बताया कि आरोपी कभी स्कूल में तो कभी स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में उसके साथ दुराचार करता था।

वहीँ आरोपी शिक्षक ने खुद पर लगाए गये सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसका कहना है कि उसने छात्रा से कोई दुराचार नहीं किया। उसको झूठे मामले में फंसाने की साजिश की जा रही है। 

कैम्पटी थाना इंचार्ज मनोज नेगी ने बताया कि आरोपी को टिहरी जनपद के नैनबाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पीड़िता से होने वाले बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया जायेगा, जिससे पीड़िता के आरोपों को साबित किया जा सके।

वहीं, सरकारी एडवोकेट का कहना है कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, और पुलिस द्वारा पीडिता के बयान दर्ज कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीँ एडवोकेट बीना सजवाण ने कहा कि हम लड़की की तरफ से पूरी पैरवी करेंगे और आरोपी को उसकी सजा दिलवाने का प्रयास किया जायेगा। 


मूल रूप से टिहरी के रहने वाले छात्रा के परिजनों ने तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी नैनबाग टिहरी गढ़वाल में कक्षा 10 में पढ़ती है। यहां विज्ञान के अध्यापक प्रवेश कुमार उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ समय-समय पर दुराचार करता था। जब छात्रा की तबीयत खराब हुई तो उसे लेकर परिजन देहरादून अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि उनकी बेटी प्रेग्नेंट है। छात्रा से सवाल पूछने पर उसने शिक्षक की सारी पोल खोल दी। 

पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक उसे रोककर स्कूल के एक कमरे में ले जाता था और उससे कमरे की साफ-सफाई करने के लिए कहता था। कार्य पूरा होने के बाद उसे खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुराचार करता था।

छात्रा ने बताया कि वो उसे धमकी देता था कि अगर वह इस बारे में अपने माता-पिता या अन्य किसी व्यक्ति को बतायेगी तो वह उसे जान से मार देगा और उसके माता-पिता को भी मार देगा। छात्रा ने बताया कि आरोपी कभी स्कूल में तो कभी स्कूल से कुछ दूरी पर स्थित एक कमरे में उसके साथ दुराचार करता था।

इस मामले में कैम्पटी थाना प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि मामला गंभीर है जिसे देखते हुये छात्रा के परिजनों की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धाराओं और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्कूल जाकर भी अन्य छात्रों से पूछताछ की जाएगी, जिससे यह पता लगाया जा सके कि शिक्षक कहीं दूसरी छात्राओं के साथ तो ऐसी हरकत नहीं करता था।

अजय शर्मा, मुंबई 
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की बंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि चार अज्ञात हमलावरों ने  राज राजेश्वरी इलाके में स्थित गौरी के घर के बाहर उन पर काफी करीब से फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
बंगलुरू के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गौरी लंकेश का शव खून से सना हुआ मिला. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कारतूस के चार खोके मिले. उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या का अभी पता नहीं लग पाया है. पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि घर के सामने लोगों ने फायर की आवाज सुनी.
गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं. इसके साथ ही वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं. टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं. लंकेश के दक्षिणपंथी संगठनों से वैचारिक मतभेद थे.
सीबीआई जांच की मांग
वहीं इस हमले के बाद गौरी लंकेश के भाई ने गंभीर सवाल उठाए हैं. लंकेश के भाई इंद्रजीत ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि इस केस की जांच सीबीआई को हैंडओवर की जानी चाहिए.
गौरी लंकेश के आखिरी ट्वीट्स
अपनी हत्या के कुछ घंटे पहले तक गौरी ट्विटर और फेसबुक पर एक्टिव थीं. गौरी ने रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़ी खबरों के लिंक शेयर किए और कई ट्वीट्स को री-ट्वीट किया. गौरी लंकेश ने अपने आखिरी ट्वीट में फेक पोस्ट की चर्चा की थी. गौरी ने लिखा था, 'हम लोगों में से कुछ लोग फेक पोस्ट शेयर करने की गलती कर देते हैं. चलिए एक्सपोज करने की कोशिश के बजाए इसके प्रति एक-दूसरे को सतर्क किया जाए. शांति बनाए रखिए साथियों.'


सीनियर जर्नलिस्ट गौरी लंकेश की बंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी गई. आ रही खबरों के मुताबिक चार अज्ञात हमलावरों ने राज राजेश्वरी इलाके में स्थित गौरी के घर में घुसकर उन पर काफी करीब से फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. गौरी लंकेश साप्ताहिक मैग्जीन 'लंकेश पत्रिके' की संपादक थीं. गौरी लंकेश का दक्षिणपंथी संगठनों से वैचारिक मतभेद चल रहा था.
इस मामले के सामने आते ही बॉलीवुड गौरी लंकेश के सपोर्ट में आया और उनके हत्या पर शोक जताने के साथ ही उनके लिए न्याय की मांग भी कर रहा है. बॉलीवुड के मशहूर राइटर जावेद अख्तर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि दाभोलकर, पनसरे, कलबुर्गी और गौरी लंकेश. अगर एक ही तरह के लोगों की हत्या हो रही है तो उनके हत्यारे कौन हैं.
Dhabolkar , Pansare, Kalburgi , and now Gauri Lankesh . If one kind of people are getting killed which kind of people are the killers .
नीरजा फिल्म के प्रोडूसर अतुल कासबेकर ने लिखा कि गौरी लंकेश के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने और सजा देने की बात कही है.
Dissent and opposing views are the bedrock of a functioning democracy.
Hope the murderers of  are brought to book, and fast
वहीं डायरेक्टर शिरिश कुंदर ने कहा कि जब से बौद्धिक होना गाली जैसा हो गया है तक से गोलियां आवाज बन गई हैं.
फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने कहा कि इस मामले में सही फैसले का इंतजार.
 कलबुर्गी की हुई थी हत्या
इससे पहले वर्ष 2015 में कर्नाटक के धारवाड़ में इसी तरह के एक अन्य मामले में साहित्यकार एमएम कलबुर्गी की उनके घर पर ही हत्या कर दी गई थी. इस केस में दो लोगों पर कलबुर्गी की हत्या करने का आरोप लगा था.
गोविंद पनसारे

2015 में ही सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पनसारे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी पत्नी को भी हमलावरों ने निशाना बनाया था. इस मामले में राइट विंग से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था.वहीं इससे 2 साल पहले 2013 में पुणे में नरेंद्र दाभोलकर को भी गोलियों से छलनी किया गया था. अंधविश्वास और कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले डॉ. दाभोलकर सनातन संस्था और अन्य दक्षिणपंथियों के निशाने पर रहते थे.




पटना, सनाउल हक़ चंचल-

विक्रम : अवैध संबंध के कारण बाप ने अपने ही एकलौते पुत्र की गला दबा कर हत्या कर नहर में फेंक दिया. रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लहलादपुर चौकी के पास  नहर  से बच्चे के शव को बरामद कर लिया. हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और चाची को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित अनिता देवी का पति जितेंद्र यादव मुंबई में मजदूरी का काम करता है. घर पर अनिता देवी अकेली रहती थी, जिसके कारण देवर और भाभी में अवैध संबंध कायम हो गया था. अनिता देवी के कहने पर ही पिता सुरेंद्र यादव ने अपने बेटे की हत्या कर दी. इस संबंध में बच्चे की मां सियामनी देवी ने बताया कि बीते शनिवार को शाम बजे पति सुरेंद्र यादव पुत्र साहिल कुमार(8) को मोटरसाइकिल पर बैठा कर कपड़ा खरीदने के लिए बाजार ले गये थे.

देर शाम तक साहिल के घर नहीं आने पर तरह-तरह की आशंका हो रही थी. जब इस संबंध में पति से पूछा, तो उसने बताया कि कपड़ा खरीद कर साहिल को घर भेज दिया था. देर रात सूचना मिली कि नहर में एक बच्चे का शव लहलादपुर चौकी के पास पुल में फंसा है. गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने नहर के गेट को बंद करा दिया. रविवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला.शव की पहचान साहिल के रूप में हुई.

प्राथमिकी दर्ज......

घटना के संबंध में सियामनी देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी में उसने बताया हमारे पति सुरेंद्र यादव का अपनी भाभी  अनीता देवी (साहिल की चाची) से अवैध संबंध है. इसके  कारण वह उससे बराबर मारपीट करता रहता था. अपनी भाभी के प्यार में वह अंधा था.

अनीता साहिल को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी. पति की प्रताड़ना के कारण वह साहिल के साथ अपने नैहर रामपुर, पालीगंज में रहती थी. एक माह पहले वह अपने एकलौते पुत्र के साथ ससुराल धनराज छपरा गांव आयी थी. पति ने अनीता देवी के कहने पर ही पुत्र साहिल को गला दबा कर मार डाला और लाश नहर में फेंक दी. 
कुंदन कुमार/कोटवा

मोतिहारी:- शहर के शांतिपुरी मोहल्ले में एसबीआई एटीएम के सामने मंगलवार देर शाम 8 बजे दसवीं के छात्र विपुल त्रिपाठी को चाकू से गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इलाज के लिए शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य छात्र घायल हो गया। विपुल के शरीर पर चाकू के वार के अनगिनत निशान हैं। मृत छात्र पकड़ीदयाल के राजेश त्रिपाठी का पुत्र था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विपुल शांतिपुरी मोहल्ले में अपनी मां व छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था। वह स्थानीय शांति निकेतन जुबली स्कूल में पढ़ाई करता था। आज रात वह जब वहां पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। उनमें से दो लोग चाकू से अंधाधुंध वार कर रहे थे। पेट व पीठ मिलाकर तीस से अधिक जगहों पर चाकू से वार किए गए हैं। सिर्फ पेट में नाभी के बगल में बारह निशान हैं। ऐसा लगता है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से ही इस घटना को अंजाम दिया। जब उन्हें लगा कि विपुल के बचने की कोई गंुजाइश नहीं है तो वे उसे छोड़ कर भागे। खबर मिलते उसके पापा राजेश त्रिपाठी नर्सिंग होम पहुंच चुके थे। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया। नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।


पटना, सनाउल हक़ चंचल-

पटना। रेलवे स्टेशन के आसपास में आधी रात को देह व्यापार में संलिप्त आठ युवतियों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वे बोल्‍ड कपड़े पहन बाहर से आने वाले यात्रियों को जाल में फंसाती और लूटपाट करती थीं। विरोध करने पर वे रेप या ऐसे ही केस में फंसा देने की धमकी देती थीं। उनकी कार्यप्रणाली की पोल खुलने के बाद पुलिस भी दंग है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का फंडाफोड़ करते हुए आठ यवतियों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में शामिल खतरनाक युवतियां लोगों को शिकार बनाने के लिए हुस्न का जलावा दिखाती थीं। इसमें लोगों को फांस कर वे अपने ठिकाने पर ले जाती थीं। अगर किसी ने इन्‍कार किया तो उससे लूटपाट करतीं थीं।

पुलिस के अनुसार पीडि़त यात्री लोक लाज से खुद फंस जाने की आश्‍ांका के कारण ऐसी घटनाओं की एफआइआर नहीं कराते थे। लेकिन, सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार इस गिरोह की सरगना पटना की रहने वाली है, जबकि गिरोह में आरा, बक्सर और मुजफ्फरपुर सहित राज्‍य के विभिन्‍न क्षेत्रों की युवतियां शामिल हैं।

कुंदन कुमार/कोटवा

पूर्वी चंपारण के जिला मुख्यालय मोतिहारी में अपराध चरम पर है। व्यवसायियों से रंगदारी मांगना और सरेआम उनकी हत्या कर देना या उनके प्रतिष्ठान पर फायरिंग कर देना अपराधियों के लिए बांये हाथ का खेल बन गया है। इसी कड़ी में सोमवार की रात  अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को मौत के घाट उतार कर पुलिस-प्रशासन को कड़ी चुनौती दे डाली। रात्रि करीब दस बजे शहर के छतौनी चौक के समीप ढाका रोड में एके 47 जैसे अत्याधुनिक हथियार से लैस अज्ञात अपराधियों ने एक किराना दुकानदार इन्द्रजीत जायसवाल को गोलियों से भुन दिया। अपराधियों द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग में राजू किराना स्टोर्स के मालिक इन्द्रजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। अबतक मिल रही जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सात राउंड फायरिंग की है।
घटना स्थल पर अपराधियों ने पर्चा भी फेंका है। पर्चे पर दीपक पासवान जिंदाबाद लिखते हुए इस हत्याकांड की जिम्मेवारी लेने की भी बात लिखी हुई है। घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची छतौनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल से 3.15 बोर का तिन खोखा बरामद किया है।अन्य थानों के सहयोग से छतौनी पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। किराना व्यवसायी इन्द्रजीत जायसवाल की हत्या के बाद शहर के व्यवसायी सहमे हुए हैं।

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक जिले में अपराधियों ने मुखिया पति रमेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. हत्यारों ने रमेश सिंह के सीने में दो गोली मारी है. बताया जा रहा है कि हत्यारे बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे, उन्होंने रमेश सिंह पर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर उनकी हत्या कर दी.  घटना जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के गुलाबपट्टी पंचायत की है. पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति की अपराधियों ने हत्या की है.

हत्या के बाद इलाके में तनाव है और स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन के अलावा सरकार के खिलाफ नारेबाजी पर उतर आये हैं. घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का पहुंचना जारी है. स्थानीय लोगों की मानें तो पूरी तरह पुलिस नाकाम है और इलाके में अपराधियों का खुलेआम तांडव चल रहा है.